netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK नेटबॉल का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल आयोजित होगा आगामी 1 मार्च को

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम चुनने हेतु फाइनल सिलेक्शन ट्रायल 1 मार्च को प्रदेश के चार अलग-अलग जोनों में आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट-फाइव एवं मिक्स नेटबॉल का नेशनल टूर्नामेंट आगामी 24 से 31 मार्च तक मुजफ्फरनगर (यूपी) में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ की टीम के चयन हेतु जिलों को चार जोनों में बांटा गया है। पहला जोन दुर्ग सेक्टर-2 स्थित ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा और बालोद जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। दूसरा जोन धमतरी प्रखंड स्थित खेल मैदान में होगा, जहाँ बस्तर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद के खिलाड़ी ट्रायल देंगे।

तीसरा जोन जांजगीर के खोखरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, जिसमें जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, भाटापारा, जीपीएम और सक्ती जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। चौथा जोन सरगुजा के गांधी मैदान में होगा, जिसमें सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ट्रायल में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों के पास NFI रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है और केवल वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया हो।

जांजगीर में होगा सीनियर मिक्स नेटबॉल टीम का चयन इसी के साथ राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की मिक्स टीम का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल भी 1 मार्च को जांजगीर के खोखरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

पूर्व में बिलासपुर में हुए ट्रायल के आधार पर सभी जिलों से दो-दो चयनित खिलाड़ियों को इसमें बुलाया गया है। यह चयन प्रक्रिया NFI ऑब्जर्वर की उपस्थिति में संपन्न होगी, जिसके पश्चात टीम घोषित की जाएगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *