important news

KHELNEWZ EXCLUSIVE सुपर रेड खेल न्यूज़ की खास प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ कबड्डी की पूरी जानकारी को प्रस्तुत करता स्पेशल मैगज़ीन

9 जनवरी से पाठको के लिए होगा उपलब्ध

छत्तीसगढ़ कबड्डी के जानकारियों को सहजता खेल न्यूज़ द्वारा प्रकाशित होने वाले मैगज़ीन (पत्रिका) की कड़ी में एक खास प्रस्तुति सुपर रेड है. जिसमें छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के विशेष सहयोग के माध्यम से राज्य कबड्डी के गौरवपूर्ण यात्रा की कहानी को समग्र रूप से प्रस्तुत करने का ईमानदार प्रयास खेल न्यूज़ द्वारा किया गया है.

पत्रिका 9 जनवरी 2026 से पाठको के लिए उपलब्ध होंगे. उक्त पत्रिका छत्तीसगढ़ कबड्डी को विस्तृत रूप से रेखांकित करता है. बेहद आकर्षित रूप से डिज़ाइन इस पत्रिका का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खेलो के इतिहास में हमारे देश के मिट्टी से जुड़े सबसे लोकप्रिय खेल कबड्डी को नए कलेवर और पुराने समय का सही मूल्यांकन करते हुए प्रस्तुत करने का है.

मैगज़ीन टॉप कबड्डी प्लेयर्स, निर्णायक, कबड्डी का इतिहास उससे जुड़े कुछ ऐसे शब्दावली जो आज काफी लोकप्रिय है को सरल शब्दों में समझाते हुए राज्य कबड्डी संघ व उससे सम्बद्ध जिला एवं नगर कबड्डी संघ के विस्तृत परिचय को प्रस्तुत करता है.

खेल न्यूज़ के इस प्रयास को आप पसंद करेंगे ये हमारी पूरी उम्मीद है. यदि आपकी कोई सलाह है तो मुझे इस नंबर पर अपनी राय को मैसेज के माध्यम से बताये. प्रति पत्रिका 250/- रुपये में खरीद सकते है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *