athletics

KHELNEWZ EDITORIAL DESK एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी के आनंद सिंह ने जीता गोल्ड, बिलासपुर में रहकर कर चुके है तैयारी

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026, एशिया के 23 वर्ष से कम आयु के एथलीटों के लिए आयोजित होने वाली एक प्रमुख महाद्वीपीय खेल स्पर्धा है. इसका उद्घाटन संस्करण चीन के ओर्डोस शहर में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित किया गया है. इसमें भारत सहित कई एशियाई देशों के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है.

छत्तीसगढ़ एथेलेटिक्स संघ से जुड़े श्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि भाला फेंक में भारत के लिए आनंद सिंह ने 80.57 मीटर का थ्रो करते हुए इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में गोल्ड जीतने में कामयाब हुए है. आनंद वर्तमान में रिलायंस फाउंडेशन में प्रैक्टिस कर रहे है और वे यूपी स्टेट का प्रतिनिधित्व करते है. ज्ञात हो आनंद श्री अमरनाथ सिंह के बड़े भाई के सुपुत्र है और उन्होंने कुछ समय बिलासपुर में रहकर भी अपनी तैयारी कर चुके है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author