हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की साफ्टबाॅल पुरूष टीम संत गार्ज बाबा अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में 01 से 05 फरवरी तक आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। टीम के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी ने व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया.
संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की साफ्टबाॅल पुरूष टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दशहरा मैदान सेक्टर-02 भिलाई में आयोजित हुआ। टीम के मैनेजर प्रवीण कुमार क्रीड़ाधिकारी शासकीय नवीन महाविद्यालय व कोच दीपक कुमार क्रीड़ाधिकारी शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली भिलाई से है.
साफ्टबाॅल पुरूष टीम में शामिल खिलाड़ी
मयंक राजपूत सेठ आरसीएस महाविद्यालय दुर्ग,प्रवीण साहू सेठ आरसीएस महाविद्यालय दुर्ग, रवीन्द्र साहू शासकीय महाविद्यालय कवर्धा, प्रकाश यादव शासकीय महाविद्यालय कवर्धा, अमन राजपूत शासकीय महाविद्यालय कवर्धा, अरविन्द शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, लक्की शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, कौशल शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, छत्रपाल मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, वासु वर्मा शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली, शशांक राजपूत सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा,आर्यन गुप्ता सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा,यशवन्त यादव शासकीय पीजी महाविद्यालय भिलाई-03, सुमित मलकापुरे साईं महाविद्यालय सेक्टर-06 भिलाई, ऋषभ निर्मलकर समाधान महाविद्यालय बेमेतरा, कमलेश शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा है।
