राजस्थान में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित खेलों इंडिया प्रतियोगिता में जूडो महिला खिलाड़ी दिव्या कुमारी हेमचंद् यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने 21 नवंबर को रवाना होगें। खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्या कुमारी सत्र् 2024-25 में आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की थी तथा आल इंडिया में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 05 वा रेंक प्राप्त की और खेलों इंडिया प्रतियोगिता में चयन हुई।

खिलाड़ी को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश कुमार नामदेव ने शुभकामनाये दिये। ज्ञात हो कि पूर्व सत्र में भी दिव्या कुमारी खेलों इंडिया प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। प्रस्थान के पूर्व खिलाड़ी का अभ्यास हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया गया। इस टीम के मैनेजर श्रीमती ओमेश्वरी क्रीड़ाधिकारी, शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा है।