हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की क्रासकंट्री महिला मैग्लोर यूनिवर्सिटी कर्नाटका में 09 से 13 मार्च को आयोजित आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए।
टीम के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने शुभकामनाएं दिए। टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रासकंट्री महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय में आयोजित कराया गया। टीम मैनेजर मणिशंकर क्रीड़ाधिकारी शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ व कोच श्रीमती भारती सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय है।
क्रासकंट्री महिला टीम में शामिल खिलाड़ी
भगवती शासकीय दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, निशा साहू गवर्नमेंट दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, छवि दिल्लीवार शासकीय कॉलेज दुर्ग, आंचल साहू देव संस्कृति कॉलेज खपरी, साक्षी यादव गवर्नमेंट दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, रिया गवर्नमेंट कोदूराम दलित कॉलेज नवागढ़

