Basketball

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल टीम ने ईस्ट जोन स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बने चैंपियन

युनिवर्सिटी आफ कोलकाता में 08 से 09 जनवरी तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हेमचंद विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल पुरूष टीम लगातार सभी मैचों में जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप व खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने टीम की प्रसंशा करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिए.

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाॅस्केटबाॅल टीम प्रथम से अंतिम मैच तक जीत का सिलसिला जारी रखा और प्रतियोगिता में सभी मैचों में जीत हासिल की। फाइनल मैच में युनिवर्सिटी आफ कोलकात्ता से मुकाबला रहा. जिसमें 46-66 से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की।

टीम के सभी सदस्य विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार राशि के हकदार हो गये जिन्हे विश्वविद्यालय द्वारा टीम के प्रत्येक खिलाड़ी, मैनेजर व कोच को 10-10 हजार रूपये प्रदान किया जायेगा। टीम के जीत में सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया विशेष रूप से अरमान अली, अमृत सिंह आयुष्मान एवं प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस टीम के मैनेजर कैलाश नारायण वर्मा क्रीड़ाधिकारी सेंट थाॅमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई व कोच पंकज पाण्डे बाॅस्केटबाॅल प्रशिक्षक भिलाई है. टीम युनिवर्सिटी आफ मुम्बई में 21 से 24 फरवरी तक आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगे. टीम के जीत पर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल बना हुआ है साथ ही महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे, डाॅ. नरेश दीवान, डाॅ. रमेश कुमार त्रिपाठी, डाॅ. मून्नालाल नंदेश्वर, अरूण चैधरी एवं लक्ष्मेन्द्र कुलदीप ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *