Basketball

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल पुरूष टीम आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

युनिवर्सिटी आफ कोलकात्ता में 08 से 09 जनवरी तक आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन बाॅस्केटबाॅल पुरूष प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल पुरूष टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप व खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव व महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे एवं डाॅ. रमेश कुमार त्रिपाठी, डाॅ. मून्नालाल नंदेश्वर, अरूण चैधरी एवं लक्ष्मेन्द्र कुलदीप ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दिए।

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाॅस्केटबाॅल टीम ने पहला मैच सरला बिरला विश्वविद्यालय राॅची को 88-21 पराजित की दूसरी मैच सेन्चुरियन विश्वविद्यालय को 59-20 से पराजित किया, तीसरे मुकाबले में बर्धवान विश्वविद्यालय को 73-45 से एवं चतुर्थ मैच में काॅशी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश को 74-45 से पराजित किया.

इस प्रकार लगातार चारों मैचों में जीत हासिल कर आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही। टीम के जीत में खिलाड़ी अरमान अली, अमृत सिंह, आयुष्मान एवं प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के मैनेजर कैलाश नारायण वर्मा क्रीड़ाधिकारी सेंट थाॅमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई व कोच पंकज पाण्डे बाॅस्केटबाॅल प्रशिक्षक भिलाई है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *