Sport News

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की खो-खो टीम ने लगातार दूसरी वर्ष बने उपविजेता

सिखो कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय, पुरोलिया वेस्ट बंगाल में 02 से 06 अप्रैल तक आयोजित ईस्ट जोन खो-खो पुरूष प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम ने लगातार दूसरे वर्ष प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता। साथ ही टीम के खिलाड़ी अंकुर सिंह को प्लेयर आफ द टुर्नामेंट से नवाजा गया।

अंतर विश्वविद्यालयीन खेल गतिविधियों में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की खेल टीमों की लगातार उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते की प्रशंसा जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने टीम के खिलाड़ियों, मैनेजर व कोच को बधाई दिए।

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय खो-खो पुरूष के खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने पहले क्वालीफाई मैच में कलिंगा विश्वविद्यालय भुवनेश्वर को 50-34 अंकों से पराजित कर लगातार दूसरी बार आल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता में अतिम क्वालीफाई करने वाले 04 टीमों के मध्य लीग मैच खेला गया जिसमें अपने पहले मैच में कल्याणी विश्वविद्यालय पंश्चिम बंगाल 39-30 से पराजित किया तथा दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यासागर विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल को 01 पारी और 05 अंको से एकतरफा पराजित किया। अंतिम लीग मैच में सिखो कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय, पुरोलिया वेस्ट बंगाल से मात्र 06 अंको से पराजित होकर उपविजेता का खिताब हासिल किया।

टीम के प्रत्येक खिलाड़ी मैनेजर व कोच को विश्वविद्यालय द्वारा 7000/- रू. पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया जायेगा।

टीम में शामिल खिलाड़ी

दुर्गेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग,लक्ष्यदीप बंजारे शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, अंकुश सिंह शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, सेजल कुमार शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, चमन कुमार शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, विकास कुमार शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, राजदीप साहू मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, तरूण देवांगन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, ओमप्रकाश साहू शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, राहुल कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, विमल टंडन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, वेदप्रकाश कल्याण पीजी महाविद्यालय भिलाई नगर,,राकेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, थामलेश्वर शासकीय महाविद्यालय अंबागढ़ चोकी चोमेश कुमार शासकीय महाविद्याल, डोंगरगांव रहे।

खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खेल एवं खेल के विकास के तहत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा संख्या में 12 से वृद्धि करते हुए 15 खिलाड़ियों की टीम भेजी गयी थी साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के दौरान बढ़ी हुई दैनिक भत्ते की राशि प्रदान किये जा रहे है।

खो-खो पुरूष के इस वर्ष लगातार दूसरे वर्ष की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव डाॅ. राजमणि पटेल, छात्र अधिष्ठाता कल्याण विभाग डाॅ. नीलू श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव श्री राजेन्द्र चैहान, सहायक कुलसचिव श्री हिमांशु मण्डावी, वित्त अधिकारी ममता अवस्थी, सहायक कुलसचिव दिग्विजय एवं डाॅ. सुनीता मिश्रा पी.एचडी. विभाग ने बधाई व शुभकामनाए दिए।

खो-खो पुरूष टीम आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में आगामी तिथि में भाग लेगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author