आल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला शतरंज संघ द्वारा 24 से 26 जुलाई तक जैन भवन सेक्टर 6 भिलाई में स्पर्धा का आयोजन संपन्न हुआ.
चैंपियनशिप में कोरबा के प्रभमन सिंग मल्होत्रा ने विजेता ट्रॉफी हासिल किया. बालिका वर्ग में रायपुर की सावी गौरी विनर बनी. दोनों खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ 6 हजार रुपए के नगद इनाम से सम्मानित किया गया.
स्पर्धा के मुख्य अतिथि मुकेश जैन, अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा व विशिष्ट अतिथि कन्हैया सोनी, जिला खेल अधिकारी श्री एक्का, भारत की प्रथम नेशनल सब जूनियर शतरंज चेम्पियन रह चुकी श्रीमती गार्गी दास, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल, प्रदीप दास, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अनीस अंसारी व रमेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी एवं फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 19 जिलों के कुल 142 खिलाड़ियों के बीच 8 चक्रों की बाजी इस स्पर्धा में खेली गई।
सब जूनियर ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान पर देवांश जैन रायपुर, तृतीय अहिलान रॉय, चतुर्थ विवान रॉय, पांचवा अक्ष चोपड़ा, छठवां निभीष प्रधान एवं बालिका वर्ग में द्वितीय इशिका मड़के तृतीय परिधि लिलहरे चतुर्थ कासवी जैन पांचवा हितांशी मुदलियार छठवां निशिता त्रिपाठी ने प्राप्त किया।
बालक एवं बालिका वर्ग में शीर्ष 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप के लिए किया गया है. इसके अलावा अंडर 7 बालक वर्ग में प्रथम अयांश फुलहर, द्वितीय जेरेमिया जॉन, बालिका वर्ग में प्रथम श्रीनिका रेड्डी, तनिष्का शिल्पी रही.

अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम मो ज़िदाम, द्वितीय विहान जैन बालिका वर्ग में प्रथम अनिका गुप्ता, द्वितीय आन्या सिंह रही. अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम वीं विराट अय्यर, द्वितीय तारिणी मोक्ष बालिका वर्ग में प्रथम अनिका रेड्डी द्वितीय स्वरा बोरखडे रही.
सभी विजेताओं को मोमेंटो प्रदान किया गया। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी एवं सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर शुभम बसोंने, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन, अनिल शर्मा, ओमप्रकाश बंदे, सुरेश होता, ममता देवांगन, दिव्यांशु उपाध्याय ने स्पर्धा को सफलता पूर्वक संपन्न करने में विशेष भूमिका अदा किया।
