दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ. जिसमें योग प्रतियोगिता में ओवर ऑल खेल प्रदर्शन में जिले की पाटन विधानसभा के खिलाड़ियों ने 138 अंक अर्जित कर संपूर्ण दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
15 से 30 वर्ष आयु वर्ग में केशव सिंह ने प्रथम एवं भूमिका साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग में अंतरा साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में इंदु सोनकर ने तृतीय स्थान तथा 75 वर्ष आयु वर्ग में तुलाराम वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल एवं योग युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेन्द्र वर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डॉ दिनेश चन्द्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी), गोस्वामी जयंत विष्णु भारती (छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन), डॉ अनिता साहू, अनूप बंसल (सह राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान), भारत लाल ताम्रकार, संतोष यादव, लाला राम वर्मा, खिलेश्वर वर्मा एवं मर्रा सरपंच मुकेश देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
