16वी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता जांजगीर में 13 से 14 जून तक आयोजित हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में दुर्ग की टीम ने दबदबा बनाए रखा। पुरुष वर्ग में दुर्ग ने मेजबान जांजगीर-चांपा को 23-14 से, वहीं महिला वर्ग में दुर्ग ने कोरबा को 24-19 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया।

इस जीत पर जिला नेटबॉल संघ की ओर से अब्बास आलम, संतोष साहू एवं विजय छालोतरे व जिले के सभी सदस्यों ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए.
Please follow and like us:

