chess

KHELNEWZ DURG DESK राज्य फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप में राजनांदगांव के श्रेयांश व दुर्ग के यशद बने राज्य चैंपियन

छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड ब्लिट्ज़ फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप भिलाई के अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ। पुरस्कार वितरण एवं समापन के मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय ( अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड छ. ग.कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंशी अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रसेन जन कल्याण समिति) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा,

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की उपाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे मंचासीन थे।सर्वप्रथम राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य में शतरंज के स्तर को ऊंचाई तक ले जाना हमारा मुख्य ध्येय है।

प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया व महासचिव विनोद राठी की पहल पर मार्च महीने में टीम चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है जिसमें भारत वर्ष से 50 टाइटल होल्डर खिलाड़ी शामिल होंगे। उक्त आयोजन छत्तीसगढ़ के शतरंज परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा। देश के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने और उन्हें निकट से देखने का अवसर राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा।मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा शतरंज और राजनीति दोनों ही दूरदर्शिता, धैर्य और सही समय पर सही निर्णय की कला सिखाते हैं।

राज्य शतरंज चयन प्रतियोगिता में सांसद विजय बघेल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दरमियान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारा राज्य शतरंज में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मैं आयोजक संस्था, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद देता हूँ तथा सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देता हूँ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बंशी अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास के साथ-साथ धैर्य, दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता को सुदृढ़ करता है—ये गुण न केवल खेल, बल्कि नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में भी अत्यंत आवश्यक है। खिलाड़ियों को बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व राजस्व आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय व समाज सेवी कैलाश जैन बरमेचा ने भी संबोधित किया।

रेपिड स्पर्धा में मुख्य पुरस्कार के तहत टॉप 10 विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है

पहला श्रेयांश डाकलिया (8अंक) ₹ 15000 व ट्रॉफीदूसरा यशद बंबेश्वर दुर्ग (8 अंक) ₹ 11000 व ट्रॉफी तीसरा निभिश प्रधान रायपुर (7.5 अंक) ₹ 7000 व ट्रॉफी चौथा अभिनव पाण्डेय बिलासपुर (7.5 अंक) ₹ 5000 व चेस लिटरेचर पांचवां विवान राय (7अंक) ₹ 3000 व चेस लिटरेचर छठवां हिमानी देवांगन दुर्ग (7 अंक) ₹ 2000 व चेस लिटरेचर सातवां पलाश शर्मा दुर्ग ( 7 अंक) ₹ 1500 व चेस लिटरेचर आठवां ईशान सैनी दुर्ग (7 अंक) ₹1500 व चेस लिटरेचर नौवां दिबस कुमार बिस्वास दुर्ग ( 7अंक) ₹ 1500 व चेस लिटरेचर दसवां प्रियांश साहू रायपुर ( 7 अंक ) ₹ 1500 व चेस लिटरेचर

ब्लिट्ज स्पर्धा में मुख्य पुरस्कार के तहत टॉप 10 विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है

पहला यशद बंबेश्वर दुर्ग (8.5 अंक) ₹ 9000 व ट्रॉफीदूसरा शुभांकर बामलिया रायपुर (7.5 अंक) ₹ 7000 व ट्रॉफी तीसरा विवान रायपुर (7.5 अंक) ₹ 5000 व ट्रॉफी चौथा अभिनव पाण्डेय बिलासपुर (7.5 अंक) ₹ 3000 व चेस लिटरेचर पांचवां अभिनव सिंह राजपूत दुर्ग (7अंक) ₹ 2000 व चेस लिटरेचर छठवां शिल्प कुमार घोड़ेश्वर दुर्ग (7 अंक) ₹ 1000 व चेस लिटरेचर सातवां पूजन बोतुकु दुर्ग ( 7 अंक) ₹ 1000 व चेस लिटरेचर आठवां श्रेयांश डाकलिया राजनांदगांव ( 7अंक) ₹ 1000 व चेस लिटरेचर नौवां प्रियांशु साहू रायपुर (7 अंक) ₹ 1000 व चेस लिटरेचर दसवां पलाश शर्मा ( 7 अंक ) ₹ 1000 व चेस लिटरेचर ।इस चयन स्पर्धा के दोनों केटेगरी से शीर्ष के दो – दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु आर्बिटर पैनल का गठन किया गया था जिसमें चीफ आर्बिटर के रूप में इंटरनेशन आर्बिटर अलंकार भिवगड़े व इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन व डिप्टी चीफ आर्बिटर में मुदिता पाण्डेय को रखा गया था। वहीं सेक्टर के दायित्व का निर्वहन अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के तुलसी सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव ईश्वर राजपूत ने किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author