netball

KHELNEWZ DURG DESK नेटबॉल का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल कल जिले में होगा आयोजित

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम चुनने हेतु फाइनल सिलेक्शन ट्रायल 1 मार्च को प्रदेश के चार अलग-अलग जोनों में आयोजित किया जाएगा। जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट-फाइव एवं मिक्स नेटबॉल कैटेगरी में नेशनल टूर्नामेंट आगामी 24 से 31 मार्च तक मुजफ्फरनगर (यूपी) में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ की टीम के चयन हेतु जिलों को चार जोनों में बांटा गया है। पहला जोन दुर्ग भिलाई विद्यालय स्कूल सेक्टर-2 स्थित नेटबॉल ग्राउंडरविवा1 मार्च को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। जिसमें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा और बालोद जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

ट्रायल में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों के पास NFI रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है और केवल वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया हो।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *