Sport News

KHELNEWZ DURG DESK जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में टोमांशीक पटेल ने हासिल किया द्वितीय स्थान

आयुष विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन गुजराती भवन, दुर्ग में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस अवसर पर ग्राम तेलीगुंडरा (विकासखंड पाटन) की छात्रा टोमांशीक पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टोमांशीक ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला आयुष अधिकारी डॉ. डी.के. चन्द्रवंशी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की योग भारत की प्राचीन अमूल्य धरोहर है। योगासन प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम हैं। टोमांशीक पटेल जैसी प्रतिभाएं जिले का नाम राज्य स्तर पर रौशन कर रही हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

इस सफलता पर डॉ. डी.के. चन्द्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी), डॉ. नम्रता यादव (आयुर्वेद अधिकारी), डॉ. डी.एल. चतुर्वेदी (आयुर्वेद अधिकारी), महेन्द्र साहू (योग प्रशिक्षक), धीरेन्द्र वर्मा (योग प्रशिक्षक), एम.एल. वर्मा (प्र.पा.) एवं खिलेन्द्र साहू (छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य) ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author