जिले की अंडर 19 बालक बालिकाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 31 जुलाई से 02 अगस्त तक शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित हुआ. जिसके फाइनल मुकाबलों में विश्वनाथ राव ने सीधे सेटों में पुष्कर बरेट को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
गर्ल्स का फायनल खिताब श्रीजा दास ने वेदिका ज्ञानी को हराकर जीता। बालकों के युगल में ध्वनित वर्मा और आदित्य गुप्ता की जोड़ी ने अर्थ तारे और जी विश्वनाथ राव को हराया, वहीं बालिका युगल का खिताब नेहा लांजेवार और पवनीत कौर ने सानवी और सेजल को हराकर जीता।

अंडर 13 बालिकाओं में सानवी पल विजेता एवं सजल वर्मा उपविजेता रहीं, वहीं बालकों में सभ्य ध्रुव ने निशिल माधव को परास्त किया। बालिका अंडर 11 में तनीषा परमार विजेता और मानवीर कौर उपविजेता बनीं। वहीं बालकों में वेदांश शर्मा, आरव मखीजा को हराकर विजेता बने।
आईआईटी भिलाई के प्रोफेसर द्वव डा.शैलेंद्र कुमार एवं डॉ अनुराग सिंह व वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी शिव देवांगन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया. इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष जयंत देवांगन, सचिव संगीता राजगोपालन, सह सचिव प्रीती अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य के राजगोपालन एवं प्रवीण सिंह उपस्थित रहे.


