Wrestling

KHELNEWZ DURG DESK कुश्ती की लेवल वन कोच बनी संतोषी चंद्राकर

संतोषी चंद्राकर 200 कैंडिडेट के मध्य कुश्ती में लेवल वन कोचिंग कोर्स सफलता पूर्वक टॉप 10 स्थान हासिल करते हुए पूरा करने में कामयाब रही है. संतोषी ने यह स्थान भारत वर्ष के 200 कुश्ती कोच के बीच बनाया.

विदित हो कि लेवल वन कोर्स पूर्ण कोच भारत के कुश्ती टीम को अंतर्रष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग के जिम्मेदारी को संभालते हैं. इस उपलब्धि पर एमजी रेसलिंग कुश्ती क्लब, दुर्ग जिला कुश्ती संघ और छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ ने बधाई दिए.

छत्तीसगढ़ कुश्ती की ओर से मनोज साहू व्यायाम शिक्षक, शिव सागर सिंहा, जगन्नाथ यादव, प्रशांत राय, भूपेंद्र यादव, लक्ष्मण साहू, श्रीमती आरती शुक्ला, ललित साहू, वरिष्ठ पहलवान विकास सिंह ठाकुर, राजकीरण ठाकुर, कुंदन ठाकुर, देवेंद्र कुमार, डोमेन्द्र निषाद, रामगोपाल यादव, सतेन्द्र कुमार, अमित निषाद,लक्की यादव, लक्ष्मी यादव, सुनीता वर्मा, पायल साफ, लक्ष्मी जायसवाल, तनुजा यादव आदि ने हर्ष जताया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *