हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अभ्युदय सिंह का चयन रेवेनशाॅ विश्वविद्यालय कटक ओडिसा में 19 से 24़ फरवरी तक आयोजित ईस्ट जोन विजी ट्राफी के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ी को विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने बधाई दिए।
अभ्युदय राईट आर्म लैग ब्रेक गेंदबाज कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई के खिलाड़ी है. जिन्होने लगातार दूसरी बार अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है. खिलाड़ी के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारीगण डाॅ. राजमणि पटेल, डाॅ. नीलू श्रीवास्तव, श्रीमती ममता अवस्थी, राजेन्द्र चैहान, हिमांशु मण्डावी एवं दिग्विजय जी ने शुभकामनाये दिए।
Please follow and like us:
