Cricket

KHELNEWZ DURG DESK अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता शा. डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या कॉलेज ने लहराया जीत का परचम

अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कॉन्फ्लुएन्स महाविद्यालय, राजनादगांव द्वारा किया गया. जिसमे 8 टीमों ने हिस्सा लिया । शासकीय पाटणकर कन्या महाविद्यालय दुर्ग का पहला मैच शासकीय महाविद्यालय कवर्धा के साथ हुआ, जिसमे कवर्धा महाविद्यालय मात्र 39 रन बना के ऑलआउट हो गई। महाविद्यालय की रागीता लाकरा ने 6 विकेट लिया और मात्र 5 रन दिए वही मानस्वी निर्मलकर ने 3 विकेट लिया 10 रन देकर, चंचल यादव 1 विकेट लिया। महावियालय की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 3 ओवर में 39 रन बनाया । मानसी मौर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 छक्के और 4चौके की मदद से पूरे रन बना दिया।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच रंगीता लाकरा रहीं.महाविद्यालय ने सेमीफाइनल में कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगाव को हरा के फाइनल में जगह बनायी। कमला देवी महाविद्यालय राजनादगांव की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. 11 ओवर में मात्र 31 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई, वही मानश्री मौर्या और मानसी सिंह ठाकुर ने 2 ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच मनस्वी निर्मलकर को दिया गया. उन्होंने 4 विकेट लिया.

फाइनल मैच में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग को परास्त कर पिछले 15 साल के जीत का रिकार्ड बनाये रखा। विज्ञान महाविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। 15 ओवर में कन्या महाविद्यालय दुर्ग के 2 विकेट खोकर 162 रन बनाये। वहीं विज्ञान महाविद्यालय मात्र 50 रन पर ऑलआऊट हो गया। कन्या महाविद्यालय 100 रनों से विजेता रहा। महाविद्यालय की कप्तान मानसी मौर्या के शानदार बल्लेबाजी 3 छक्के एवं 6 चौके मारने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।

महाविद्यालय की टीम इस प्रकार थी – मानश्री मौर्या कप्तान, मानसी सिंह ठाकुर विकेट कीपर, प्रिया साव, मनस्वी निर्मलकर, रंजीता लाकरा, चंचल यादव, रिया सिंह, शिल्पा मिंज, धारिणी गौतम, गितेश्वरी, पूर्वा देवांगन, अंकिता एवं अंजनी । टीम मैनेजर डॉ ऋतु दुबे एवं कोच विमल यादव रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रंजना श्रीवास्तव, डॉ मीनाक्षी अग्रवाल, क्रीड़ाा समिति की संयोजिका डॉ सुषमा यादव, गणेश राम नायक, दीपक ठाकुर ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *