शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखंदा विकासखंड कुरुद के 01 छात्रों का चयन नेटबॉल अंडर 17 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है. सस्था के प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू ने बताया कि तृष्णा कुमार का चयन हुआ है.
खेल शिक्षक गोपाल कुमार साहू ने बताया की उक्त प्रतियोगिता 08 से 12 जनवरी तक बारमेर राजस्थान मे आयोजित होंगी. इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष तारा गिरेंद्र साहू, ग्राम के सरपंच माधुरी मोहित साहू , जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल, जिला क्रीड़ा अधिकरी श्रीमती सकीला देवदास, जिला खेल प्रभारी जगतपति देव साहू आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:

