शीतल अखाड़ा टिकरापारा द्वारा राज्य स्तरीय पुरुष माहिला कुश्ती प्रतियोगिता राजधानी में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, महापौर रायपुर श्रीमती मिनाल चौबे थी.
उस्ताद अशोक यादव, नंदु यादव, बाबु लाल साहू एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों की उपस्थिति में हनुमान जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण, आरती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता प्रारंभ किया.
छत्तीसगढ़ कुमार का खिताब 38 किलो ग्राम में धमतरी के पहलवान प्रशांत भोयर ने फाइनल में रायपुर के पहलवान उज्जवल यादव को हराकर अपने नाम किया. कोच नुमेश यादव थे.
जय बंजरग अखाड़ा गोकुलपुर धमतरी के उस्ताद भगवान सिंह यादव, राजकुमार, अंकालू, कृष्ण साहू, मेघराज यदु, रामकुमार साहू, तुलसी, हरीश, लोकेश नेताम, लल्ला यदु, सूरज छाटा, वरिष्ठ खेल शिक्षक ए. आर. थिटे, कोच विजय कुमार यादव एवं वार्ड पार्षद गजेन्द्र कंवर ने बधाए दिए.
