छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आरडीसीए मैदान में सीनियर वर्ग प्लेट ग्रुप मैच में आज जिले की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कवर्धा के खिलाफ पहले पारी में 10 विकेट पर 412 रन बनाए।
इस मैच में जिले के आलराउंडर खिलाड़ी युवराज साहू ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शानदार नाबाद 214 रन 18 छक्के एवं 19 चौके की सहायता से बनाये ।
खेमकरण फ़रीकर ने 2 छक्के एवं 12 चौकें की मदद से 74 रन बनाये। दोनों के मध्य 113 रनों के साझेदारी हुई. जिले के लक्ष्य गोस्वामी ने 30, शशांक तिवारी ने 26 रन का योगदान दिया है ।
Please follow and like us:
