Cricket

KHELNEWZ DHAMTARI DESK पीयूष, प्रिंस व कृष चंदन का अंडर-14 रेस्ट ऑफ सीएससीएस प्लेट इलेवन में हुआ चयन

जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम के कप्तान प्रिंस कुमार शर्मा सहित पीयूष जैन एवं कृष चंदन का चयन सीएससीएस प्लेट इलेवन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है ।ज्ञात हो कि पहली बार अंडर-14 की टीम के तीन खिलाड़ियों का चयन प्लेट इलेवन में हुआ है ।

प्लेट ग्रुप के तीन मैच में पीयूष जैन ने 12 विकेट, कृष चंदन ने 7 विकेट एवं प्रिंस कुमार ने ऑल राउण्डर की भूमिका निभाते हुये 10 विकेट लिए और सेमीफाइनल मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 48 रन बनाये । धमतरी की तरफ़ से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पीयूष जैन ने प्लेट ग्रुप में सर्वाधिक 12 विकेट लिए ।

इतने विकेट प्लेट ग्रुप में शामिल 12 टीम के किसी भी गेंदबाज ने नहीं लिए हैं ।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद रणसिंह व सचिव अजय बाबर ने अंडर-14 टीम की इस उपलब्धि का पूर्ण श्रेय सकुश गुप्ता के प्रबंधन एवं कोच श्रीमति अनुप्रिया शर्मा को दिया है ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author