Kabaddi

KHELNEWZ CENTRAL DESK मुकेश साहू और नारायण यादव खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के निर्णायक चयनित

पांचवे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आगामी 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक बीकानेर राजस्थान में आयोजित है. जिसमे एकेएफआई द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के 2 निर्णायक इस स्पर्धा में निर्णायक के महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे.दोनों निर्णयको में मुकेश कुमार साहू और नारायण यादव शामिल है.

इनके चयन होने के इस खास उपलब्धि पर राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि कान्त बघेल, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, प्रमोद चौधरी, निरंजन सिन्हा, कोमल मरावी, महासचिव प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, संगठन सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, सह सचिव चोख लाल पटेल, लोकनाथ निषाद, राम प्रकाश पटेल, राणासाह मांडवी, तीरथ गिरी गोस्वामी ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author