नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 से 15 अगस्त तक हांगकांग में आयोजित की जाएगी।
पिछले एक महीने से चल रहे भारतीय टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (कैंप) के पश्चात आज आधिकारिक तौर पर भारतीय दल की घोषणा की गई, जिसमें सोनम शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह पक्की की है।सोनम शर्मा का खेल करियर पहले भी बेहद शानदार रहा है।
उन्होंने इससे पहले भी एशियाई सीनियर और एशियाई जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है।

सोनम शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा, महासचिव राजेश राठौर, उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश साहू, एग्जीक्यूटिव मेंबर एस. मोहन राव, गोपाल साहू, अमित तिवारी, जानकी शरण सिंह, अब्बास आलम, विजय चलोत्रे, संतोष साहू, सजेस बोरकर, मृत्युंजय शर्मा, अनूप यदु, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान खान, प्रशांत जेकब, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल सिंह, मनोज साहू, लोमेन्द्र साहू, निलेश शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, आकाश वासवानी, टी प्रतिक राव आदि ने बधाई दिया.
इस अवसर पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी राजेश राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि बेहद प्रेरणास्पद है।

