Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय शालेय तैराकी स्पर्धा हेतु बॉयज़ टीम दिल्ली रवाना

राष्ट्रीय शालेय तैराकी स्पर्धा आगामी 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक दिल्ली स्थित तरणताल पंडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा. जिसमे हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ का 15 सदस्य का दल वरिष्ठ कोच व जनरल मैनेजर राजेश साहू एवं मैनेजर अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में रवाना हुए.

टीम बॉयज़ के अंडर 14, 17 व 19 ऐज ग्रुप में पार्टिसिपेट करेंगे. अंडर 14 में शामिल खिलाड़ियों में अविनाश यादव, प्रमाण तिवारी, उद्धव निषाद, यशस्वी शर्मा और अक्षांश साहू शामिल है. अंडर 17 में प्रिंस सिंह, प्रांजल यादव, सुयश यादव, अर्शजीत सिंह हुरा, सिरों सिन्दु नायक है. अंडर 19 में लोव कुमार रिगरी, अनुराग खरे, सुमित कुमार, मोहम्मद फैज़ान और सुमित कुमार साहू छत्तीसगढ़ टीम में शामिल खिलाड़ी है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author