Basketball

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा हेतु शहर के चार खिलाड़ियों का हुआ चयन

51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश ) में आयोजित होना है. जिसमें प्रदेश की बालिका एवं बालक टीम के लिए बिलासपुर जिले से 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है. शिविर स्वर्गीय राजेश पटेल अकादमी भिलाई में 15 दिनों के लिए आयोजित की गई थी.

जिसमें प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने बालक एवं बालिका वर्ग से अंतिम 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिले से 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया था. जिसमें छत्तीसगढ़ स्कूल बास्केटबॉल मैदान के संकेत कश्यप (बालक वर्ग) एवं परी पासवान, निमिषा साहू और तोषित पाठक (बालिका वर्ग) में सेलेक्ट हुई है.

इस अवसर पर प्रवीण बिसेन, अमित मंडल, ई जेकब, डॉ गोपाल कृष्ण पाठक, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रीतम दास, बिपिन बिहारी सिंह, सुनील राठौर, डेमन साहू, प्रदीप साहू, अख्तर खान, देवेंद्र भोंसले, अजय यादव, विकास काकडे, विमल रॉय, सौरभ सिंह, योगेश साहू, आतिश पारीख, प्रदीप यादव, रूपेंद्र सिंह ठाकुर (गोलू), निलेशकान्त श्रीवास, संतोष यादव, दिनेश सूर्यवंशी, महेंद्र यादव, उत्तम साह आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author