एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मार्गदर्शन में 14 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन बहतरई स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 73 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 ट्रायथलॉन, किड्स जैवलिन तथा अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स, शॉटपुट और लॉन्ग जंप सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।अंडर-14 ट्रायथलॉन-A में प्रथम स्थान शुभ्रनील, द्वितीय जिगर और तृतीय कुणाल वर्मा रहे। ट्रायथलॉन-B में प्रथम यश, द्वितीय रोहन पटेल और तृतीय रुद्र धीवर रहे। ट्रायथलॉन-C में प्रथम अरुष सिंह, द्वितीय आन्य और तृतीय तनय कुमार रहे। बालिका वर्ग में ट्रायथलॉन-C में प्रथम गरिमा तथा ट्रायथलॉन-B में प्रथम सोनाक्षी रहीं।

अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर में प्रथम श्लोक धीवर, द्वितीय देवराज पटेल और तृतीय यशवंत साहू रहे। 80 मीटर हर्डल्स में प्रथम आयुष कुमार जायसवाल, द्वितीय देवराज पटेल और तृतीय आदर्श कुमार रहे। 600 मीटर में प्रथम सिद्धार्थ यादव, द्वितीय आयुष कुमार और तृतीय पीयूष यादव रहे। शॉटपुट में प्रथम धनंजय महिलांगे रहे, जबकि लॉन्ग जंप में प्रथम धनंजय महिलांगे, द्वितीय आदर्श और तृतीय चंद्रभान सर्ववंशी रहे।
अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर में प्रथम जैस्मिन, द्वितीय रचना और तृतीय आयुषी धुर्वे रहीं। 600 मीटर में प्रथम जैस्मिन साहू, द्वितीय रचना सर्ववंशी और तृतीय आयुषी धुर्वे रहीं। लॉन्ग जंप में प्रथम तरुणा नेताम और द्वितीय जैस्मिन यशव रहीं।प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सुशील मिश्रा, पी.जी. जयकृष्णन, गुरमीत अटवाल, हेमंत प्रिहार, मंतोष साहू, आंचल भगत, अदिति वर्मा, के. श्रीनिवास, तरुण मंडल, रोशन साहू, ब्रह्मा धीवर एवं ईश्वर राव सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता AFI के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। चयनित खिलाड़ी नवंबर में हैदराबाद में आयोजित होने वाली निद्जाम मीट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

