
छत्तीसगढ़ की फिन स्विमिंग टीम ने 10 से 12 अक्टूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित 9 वे ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक जीते. जिसमे 13 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज़ शामिल है. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से कुल 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया. टीम के कोच रुद्राक्ष साहू एवं आयुष यादव थे.
इस अवसर पर प्रेसिडेंट गौरव खंडेलवाल और सेक्रेटरी गोपी सुभाष ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दिए. इस स्पर्धा में बिलासपुर के 5 खिलाड़ियों रुद्राक्ष साहू, प्रत्युष सोनी, श्रीजीत नियोगी, प्रयान तिवारी, आयुष्मान वर्मा एवं लड़कियों में आराध्या साव ने सफल भागीदारी किया.
Please follow and like us:


