बिलासपुर में 4 से 8 फरवरी तक अंडर-17 सॉफ्टबॉल स्कूल नेशनल गेम्स (बालक एवं बालिका वर्ग) का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में नेशनल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 9वीं की छात्रा रजनीनंदनी राम एवं छात्र आयुष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम के सदस्य थे और उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इस सफलता पर विद्यालय के कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चावला एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि सिरिया, उप प्राचार्य श्रीमती स्वप्निता साहू, प्रधान पाठिका श्रीमती गीतिका सैमुअल आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
