Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK सॉफ्टबॉल शालेय नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के बालक और बालिका दोनों टीमें पहुंचे फाइनल में

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव ने बताया कि बिलासपुर में खेले जा रहे सॉफ्टबॉल (अंडर-17) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका दोनों ही टीमों ने खिताबी मुकाबले (फाइनल) के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

जिसमें ​बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ बनाम CBSE और बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ बनाम महाराष्ट्र के बीच कल फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले ​बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में महाराष्ट्र को 14-04 से करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में CBSE WSO ने चंडीगढ़ को कड़े मुकाबले में 01-00 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 07-00 के अंतर से धूल चटाई। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 03-00 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।गेम्स प्रभारी अख्तर खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से स्थानीय समर्थकों में भारी उत्साह है। अब सभी की निगाहें कल होने वाले फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहाँ छत्तीसगढ़ दोहरे स्वर्ण पदक (Double Gold) के इरादे से मैदान में उतरेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author