साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम दोनो वर्गो में विजेता बने. यह स्पर्धा 27 से 29 दिसंबर तक पटना में आयोजित हुआ. भारतीय टीम में पुरुष वर्ग मे महेश कुमार, महिला वर्ग मे चेतना साहू और रिया तिवारी शामिल थी.
खिलाड़ियों के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुँचने पर जिला संघ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान अश्वनी कुमार (बिनु ), जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सूरज नायक, राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश ध्रुव, वासुदेव श्रीवास, नरेश यादव, छोटा यादव आदि अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए.
Please follow and like us:
