साउथ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप पुरुष वर्ग की स्पर्धा वोक्ससेन विश्वविद्यालय हैदराबाद में आयोजित हो रहा है. आज खेले गए मुकाबले में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का सामना महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी के विरुद्ध हुआ.
जिसमें एयू के जर्सी नंबर 11 जतिन खरे ने मैच के 18 मिनट पर 25 गज की दूरी से शॉट लगाते हुए गेंद को सीधे गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया. स्पर्धा में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने जीत के साथ मुकाबले का आगाज़ किया. टीम के कोच सानंद कुमार वस्त्रकार और डॉ अजय यादव है.

इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एडीएन वाजपेयी, कुलसचिव डॉ तार्निश गौतम, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ प्रमोद तिवारी आदि सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दिए.
टीम में शामिल खिलाड़ियों में
पुलुक देव गौतम, नवीन साहू, इशांत यादव, उमेश रजवाड़े, सौरभ यादव, विवेक कश्यप, हेमंत सिंह, विजय महंत, लोचन मांडवी, जतिन सिंह, अंशु कुमार, नीलेश भगत, हेनरी तिग्गा, ऋषभ कँवर, देवांशु, दिलेश्वर राव, कुणाल चौधरी, संस्कार यादव, सत्यम दुबे.