Baseball

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बेसबॉल स्पर्धा में शामिल राज्य टीम के खिलाड़ियों को किया गया कीट वितरण

छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बेसबॉल 19 वर्ष बालक बालिका को कीट वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ टीम के कोच अख्तर खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा शर्मा सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय, अखिलेश मेहता एमआईसी हेड, कमलेश यादव सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रशांत चिपडे, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक साजिद खान मौजूद रहे. वर्षा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए पदक लेकर आने की कामना किया।

उक्त प्रतियोगिता दिल्ली में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है. जिसमें प्रदेश के टीम में 16 बालक व 16 बालिका खिलाड़ियों का चयन कर टीम बनाया गया है. प्रतियोगिता के पूर्व तीन दिवसीय कैंप बिलासपुर में आयोजित किया गया था जिसमें खिलाड़ियों को हीटिंग फील्डिंग कैचिंग साथ में मैच प्रैक्टिस भी कराया गया है.

बालक टीम में सुनील गोड़ हिमांशु देवांगन बृजेश रात्रे विशाल सिंह अभिनव गढ़ेवाल ओम साहू अनल श्रीवास सागर यदु, चोवाराम, सोनू यादव, कृष्णा हिमेश दास देवेंद्र गोपी प्रवीण खोमन लाल शामिल है.

बालिका वर्ग में महिमा पैकरा, श्रेया खांडे,अनुष्का, हर्षिता महोबिया, रागिनी सूर्यवंशी, अंकित विश्वकर्मा सोनम सोनवानी चांदनी आसमीन सिंह, देविका, हिना, वैदेही, हिंगेश्वरी विनीता अपेक्षा मिश्रा सोनम यादव शामिल है।

टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, महासचिव सुश्री मिताली घोष, उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर, मृत्युंजय शर्मा, मुकेश कश्यप गीता सिंह बनाकर, तरन्नुम खान, प्राची शर्मा, लखन लाल देवांगन, संदीप गहिरे, अंकुर रजक, योगेंद्र यादव ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author