छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन का गौरव प्राप्त हुआ है। 04 फरवरी से आयोजित सॉफ्टबॉल (17 वर्ष बालक/बालिका) स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम, खेलावन पटेल सभापति जिला पंचायत उपस्थित रहे।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, बिहार, सीबीएसई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 18 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल प्रतिभागी 561 खिलाड़ी (280 बालक एवं 281 बालिकाएं) 70 कोच और मैनेजर भाग ले रहे हैं।खिलाड़ियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं. जिसमें आवास के लिए शहर के 18 स्कूलों में व्यवस्था की गई है। वहीं ब्रजेश स्कूल प्रांगण में एक ‘कॉमन मेस’ बनाया गया है जहाँ सभी के भोजन की उत्तम व्यवस्था है।

उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के आलावा विजय तांडे जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर,श्रीमती वर्षा सहायक संचालक, डॉ.अखिलेश तिवारी एपीसी, सुशील मिश्रा सेवा निवृत वरिष्ठ खेल अधिकारी,अखिलेश मेहता,कमलेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी,साजिद खान,रितेश सिंह,सुभाष त्रिपाठी,अनिल मिश्रा,अभ्युदय तिवारी, अख्तर खान, अजय त्रिपाठी, भारती दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
आज के परिणाम बालिका वर्गदिल्ली v/s बिहार में दिल्ली विजयी,मणिपुर v/s चंडीगढ़ में चंडीगढ़ विजयी, सीबीएसई वर्सेस जम्मू कश्मीर में सीबीएसई विजेता, दिल्ली वर्सेस छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ विजेता, मणिपुर वर्सेस चंडीगढ़ में चंडीगढ़ विजेता, सीबीएसई वर्सेस तमिलनाडु में सीबीएसई विजेता, पंजाब वर्सेस गुजरात में पंजाब विजयी, महाराष्ट्र वर्सेस गुजरात में महाराष्ट्र विजयी,विद्या भारती वर्सेस आंध्र प्रदेश में विद्या भारती विजेता, हरियाणा वर्सेस तेलंगाना में हरियाणा विजेता, आंध्र प्रदेश वर्सेस मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश विजेता, तेलंगाना वर्सेस राजस्थान में राजस्थान विजेता.

