ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखण्ड ताइक्वांडो संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे बोकारो मे 26 से 31 दिसम्बर तक आयोजित प्रथम दिशोंम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्राफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य की 24 गर्ल्स खिलाड़ियों ने सहभागिता किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक हासिल किए।
यह जानकारी देते हुये छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पदक प्राप्त खिलाड़ियों में
प्रिंसी सिंह – स्वर्ण पदकअल्बिना शकील – स्वर्ण पदकनेहल सकट – स्वर्ण पदककशफ़ शकील – स्वर्ण पदकअव्या द्विवेदी – रजत पदकवान्या श्रीवास – रजत पदकशुभ्रा कश्यप – रजत पदक प्रकृति जांगड़े – रजत पदकअनुष्का चौकसे – रजत पदकरिया पांडे – रजत पदकअमायरा राठौड़ – कांस्य पदक श्रेया मिश्रा – कांस्य पदक दमिक्षी दीप – कांस्य पदकदीया गोस्वामी – कांस्य पदकअस्मि नंदा – कांस्य पदक
राज्य ताइक्वांडो संघ के टीम के मुख्य कोच राजकुमार शर्मा एबं श्रुति देशपांडे थे। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के मुख्य संरक्षक धरम लाल कौशिक, अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, कार्यकारी अध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं सभी पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दिए.
