Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में न्यायधानी के पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन

कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुगली में 7 से 9 अगस्त तक होने जा रहा है. प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 52 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। जिसमें बिलासपुर कराटे एकेडमी के भी पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसमें बालिका वर्ग में इशिका नेताम, वैष्णवी कौशिक, इच्छा नेताम, बालक वर्ग में सहजवीर सिंह अरोड़ा व आरव जांगड़े शामिल है।

राज्य योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. इस दौरान अकादमी के ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, सिमरन सिंह अरोड़ा, बबलू केशरवानी, पूनम चंद कौशिक, संदीप मिश्रा प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, संजय देव, संगीत मोइत्रा, राकेश केशरी आदि उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *