16वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन का आज समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया.
विशेष अतिथि के रूप में दीपक सिंह, श्रीमति रेखा सूर्यवंशी जोन अध्यक्ष एवं पार्षद, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शेखर पाल, योगेश बोल उपस्थित थे.

जूनियर वर्ग में रायपुर जिला 156 अंक लेकर चैंपियन बने. मेज़बान बिलासपुर जिला148 अंक के साथ फर्स्ट रनरअप व बिलासपुर कॉरपोरेशन 92 अंको के साथ सेकंड रनर अप रहे.

सब जूनियर ग्रुप में रायपुर जिला 180 अंक हासिल कर चैम्पियन बने, बिलासपुर कॉरपोरेशन 95अंक लेकर फर्स्ट रनर अप व बिलासपुर जिला 84 अंको के साथ सेकेंड रनरअप रहे.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुशील मिश्रा, श्याम साहू राजेश साहू, आलोक दुआ, चंद्रप्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश पांडे, हेमंत सिंह परिहार, गोपी संतोष, संतोष पाल, मनोज कश्यप, अशोक सक्सेना, अनिल तिवारी, राजेश आदिले, यूके चेलकर, पी जी जय कृष्ण, मोहन थापा, रामदेव बोले, सतीश सिंह ठाकुर, देवेंद्र सिंह, प्राची शर्मा, तनुजा कंवर, रुद्राक्ष साहू, यश तिवारी, सागर सिंह परिहार, प्रखर यादव, कैलाश कौशिक, योगेश सीरिया, रुपिन राज आदि का सहयोग रहा. यह जानकारी हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

