Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप 23 जुलाई से न्यायधानी में

16 वीं सब जूनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को डिस्ट्रिक्ट तैराकी संघ एवं छत्तीसगढ़ संघ के तत्वाधान में जिला खेल परिसर तरण ताल में आयोजित किया जा रहा है.

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 42 वी सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि जयपुर (राजस्थान) में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित है. जूनियर में चयनित खिलाड़ी 52 वी जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि 18 से 23 अगस्त तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित है.

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तैराकी संघ बृजमोहन अग्रवाल, संरक्षक विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, गोपाल खंडेलवाल कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तैराकी संघ, सहीराम जाखड़ महासचिव, संयोजक सुशील मिश्रा सह संयोजक, बद्री प्रसाद गुर्जर, सतीश सिंह ठाकुर, रामदेव बोले, उत्तरा चेलकर, मोहन थापा, पी जी जय किशन, श्याम साहू, आयोजन सचिव राजेश साहू, मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह परिहार है.

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी महापौर नगर निगम, विशेष अतिथि ओमप्रकाश पांडे, श्रीमती रुपाली अनिल गुप्ता, श्याम साहू अध्यक्ष आयोजन समिति विशेष अतिथि रूप में उपस्थित रहेंगे

Please follow and like us:

khelnewz

About Author