Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय जुडो स्पर्धा 12 सितम्बर से न्यायधानी में

छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में जिले में 12 से 14 सितंबर को राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर सरकंडा में किया जा रहा है। जिला संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि स्टेट जूडो चैंपियनशिप में प्रदेश के 23 जिलों से लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इसमें केवल वहीं खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले सकेंगे जो राज्य जूडो संघ से पंजीकृत हैं। जिला जूडो संघ के द्वारा 9 सितंबर की दोपहर 1 बजे से जिला चयन ट्रायल प्रतियोगिता रखा जाएगा। जिसमें जिले के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। चयनित खिलाड़ी 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता भारतीय जूडो महासंघ के नियमों के अनुसार होगी। जिसमें सब जूनियर में 12 वर्ष से अधिक व 15 वर्ष से कम अर्थात 2011,2012, 2013के मध्य जन्म लिए खिलाड़ी भाग लेंगे। उसी प्रकार कैडेट खिलाड़ी 15 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम अर्थात 2008,2009, 2010के मध्य जन्म लिए हो भाग ले सकते है। भाग लेने वाले समस्त जूडो खिलाड़ीयो को पंजीयन के समय अपनी जन्म प्रमाण पत्र, अध्यनरत शाला के प्राचार्य का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व शासकीय अस्पताल से प्राप्त ए.वी.टी. ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट प्रस्तुत करना पड़ेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author