athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स चयन स्पर्धा 8 फरवरी को न्यायधानी में

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के द्वारा चयन स्पर्धा 8 फरवरी को बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है. इस चयन प्रतियोगिता में महिला /पुरुष 10 किलोमीटर रेस वॉक , महिला / पुरुष मैराथन वॉक एवं हाफ मैराथन वॉक आयोजित किया जा रहा है साथ में 20 वर्ष से कम बालक / बालिका का 5 किलोमीटर रेस वॉक का भी आयोजन किया जा रहा है. दोनों ग्रुप में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा यह प्रतियोगिता सुखना झील चंडीगढ़ में फरवरी 21 एवं 22 को आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव जसपिदर सिंह सेक्रेटरी चंडीगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन होंगे ।

5 वी ओपन थ्रो 7 एवं 8 मार्च को पटियाला पंजाब राज्य में आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में महिला / पुरुष , अंडर 20 महिला /पुरुष और अंडर 18 बालक /बालिका यह कंपटीशन तीन ग्रुप में आयोजित किया जाएगा, 5 वीं राष्ट्रीय जंप कंपटीशन का आयोजन 14 एवं 15 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है.इस प्रतियोगिता में महिला /पुरुष अंडर 20 वर्ष से कम आयु के महिला /पुरुष एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक /बालिका तीन ग्रुप में आयोजित किया जाएगा और 6 वीं राष्ट्रीय 400 मी प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च को एलएनसीपीई त्रिवेंद्रम में आयोजित किया जा रहा है.

यह प्रतियोगिता महिला / पुरुष, अंडर 20 महिला /पुरुष एवं अंडर 18 बालक / बालिका भाग लेंगे इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं वह भाग ले सकते हैं वह साथ में अपनी एज प्रूफ को साथ लेकर आएंगे उनका चयन प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा. भारतीय एथलीट महासंघ के द्वारा निर्धारित मापदंड पर खिलाड़ी होंगे. इसमें चयनित खिलाड़ी सीधे एंट्री भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट पर करेंगे यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता एथलेटिक्स छत्तीसगढ़ संघ श्री हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author