अमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (ABFI) की विशेष आम सभा (Special General Meeting) का आयोजन 30 दिसंबर को होटल रोज़ वुड, भुवनेश्वर में किया गया। इस बैठक में ABFI के सत्र 2025–2029 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
चुनाव में पंकज लोचन मोहंती को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सिबानंद प्रधान, मधु शर्मा, मिताली घोष एवं अशोक कुमार शर्मा को निर्वाचित किया गया। इसमें विशेष रूप से सुश्री मिताली घोष के उपाध्यक्ष चुने जाने पर राज्य के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

अरविंद कुमार को सचिव, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में एस. मल्लिकार्जुन रेड्डी, विरेंद्र भारद्वाज, हरबीर सिंह गिल एवं मनोज कोहली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एस. वेंकटेश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण टी. एस., दिलीप सोनू नाईक, प्रीतम सिंह तोमर, अशमा बेगम एवं के. श्रवंत को शामिल किया गया है।
नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष सुश्री मिताली घोष लंबे समय से बेसबॉल खेल के विकास और प्रशासन से जुड़ी रही हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से भारतीय बेसबॉल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के अध्यक्ष डॉक्टर पलक जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉक्टर करोलाइन सत्तूर, संघ के सहसचिव श्री अख्तर खान, बेसबॉल संघ के फाउंडर मेम्बर मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश के सीनियर खिलाडी मुकेश कश्यप, गीता सिंह बनाफर, तरन्नुम खान, परिवेश दीवान, संदीप गाहिरे , अंकुर रजक, नेहा यादव, योगेंद्र यादव आदि ने बधाई दिए.
