अभनपुर में आयोजित बॉल बैडमिंटन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला और क्लब की बालक और बालिका टीमों ने भाग लिया. स्पर्धा में जिले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी लीग मुकाबला एक सेट के खेले गए. lप्रथम लीग मुकाबले में बिलासपुर की टीम ने कुरुद को जिला 35-12 से हराया, दूसरे मुकाबले में राजिम को 35 -16 से हराया, तीसरे लीग मुकाबले में रायपुर जिला को 35 -21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

सेमीफाइनल मुकाबला धमतरी के साथ संघर्ष पूर्ण मुकाबले में धमतरी की टीम ने 35-29 से मुकाबला जीता, इसके बाद बिलासपुर टीम का तृतीय स्थान के लिए मुकाबला, गरियाबंद टीम के साथ हुआ जिसमे बिलासपुर की टीम ने 14-12 से जीत दर्ज कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.
बिलासपुर टीम के लिए राहुल यादव, सूरज नायक और रवि राव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम में शामिल थे सूरज नायक (कप्तान), एम. रवि राव, राहुल यादव, वासु देव श्रीवास, कोच गिरीश कश्यप शामिल. इस शानदार प्रदर्शन के लिए जिला बॉल बैडमिंटन संघ के विनीत वर्मा, श्रीकांत, आशीष साहू, मनीष साईंरे ने बधाई दिए.

