छत्तीसगढ़ में बेसबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग BPL का शुभारंभ 17 जून से छत्तीसगढ़ स्कूल में होने जा रहा है। प्रतियोगिता में शहर की चार टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
आयोजन प्रमुख लखन देवांगन एवं संदीप गाहिरे ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला फाउंडेशन वॉरियर्स एवं मां कामाख्या चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डबल लीग प्रारूप में होगा. जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार मुकाबला करेंगी।

लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में तथा तीसरे और चौथे स्थान की टीमें तीसरे स्थान के मुकाबले में भाग लेंगी।प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 3 इनिंग्स का होगा तथा प्रत्येक मैच की कुल अवधि 1 घंटा निर्धारित की गई है। प्रत्येक मुकाबले के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
स्पर्धा के संचालन में लखन लाल देवांगन, अंकुर रजक, संदीप गाहिरे, शिशिर निशाद, योगेंद्र यादव, विकास यादव, शुभांशु यादव, रूपासंशु दीप ध्रुव, चीफ अंपायर आकाश कश्यप (गप्पू भैया), अंपायर पैनल हरिश मौर्य शत्रुघ्न वर्मा, शिवम सिंह, अभय मंडल, भावेश मांडवी, विशाल बंजारे, संदीप वर्मा, शिवम रजक, स्कोरर पैनल तरन्नुम खान गीता यादव, रिचा प्रजापति, नेहा यादव मुख्य भूमिका निभाएंगे.
