दूसरे खेलो इंडिया बीच गेम्स दीव में छत्तीसगढ़ की मलखंभ पुरुष -महिला टीम ने हिस्सा लिया. छत्तीसगढ़ की पुरुष मलखंभ दल ने टीम चैम्पियनशिप में 121.90 अंक के साथ रजत एवं महिला वर्ग की टीम ने चैम्पियनशिप में 77.60 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीते है. इसी के साथ पिरामिड प्रतियोगिता में भी महिला वर्ग ने कांस्य पदक छत्तीसगढ़ जीते.
महिला खिलाड़ी
दुर्गेश्वरी कुमेटी, हिमांशी उसेन्डी,सरिता पोयम,अनिता गोटा,रोशनी धीवर किरन यादव।
पुरुष खिलाड़ी दल
राजेश कोर्राम, मानू धुरूव, राजेश सलाम, राकेश वरदा, अतीफ रजा खान, यशपाल बरेठ. अधिकारी वर्ग में प्रेमचंद शुक्ला, डॉ राजकुमार शर्मा हैं।

छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम को शानदार जीत के लिए केन्द्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू, खेल मंत्री अरूण साव, सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, खेल संचालक सुश्री तनुजा सलाम एवं खेल अधिकारी, अनिल टाह, संरक्षक मलखंभ संघ डॉ राज कुमार शर्मा, महासचिव विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर, उपाध्यक्ष द्वय अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रमोद यादव, मिलीन्द भानदेव, विशाल दुबे, पुष्कर दिनकर, मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव, राजा सरकार आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिए.
