Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK पेंचाक सिलाट का खेलो इंडिया बीच गेम्स का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 2 जनवरी को खिलाड़ी होंगे रवाना

भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा दमन एंड दिउ में आयोजित होने वाली द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 5 से 10 जनवरी तक घोघला बीच दिउ मैं आयोजित होगा. छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ के महासचिव शेख समीर ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स हेतु छत्तीसगढ़ के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

प्रदेश संघ के मार्गदर्शन में बिलासपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. जिसमें कोच शेख समीर एवं मनीष निषाद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. चयनित खिलाड़ियों में बिलासपुर से शेख अरबाज अली, बी.अलवेनी राव, रायपुर से अभिषेक देवांगन, हिमांशु साहू, बेमेतरा से सूर्यकांत वर्मा, सानिया परवीन है. पुरुष कोच मनीष निषाद महिला कोच नीलिमा साहू शामिल है. खिलाड़ियों को प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, शेख समीर, दिनेश घोरे, सूरज यादव, यू मुरली राव,श्रीमती सबीहा शेख आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *