Wrestling

KHELNEWZ BILASPUR DESK न्यायधानी की बेटी पावनी बनी छत्तीसगढ़ शेरनी, अस्मिता ने जीता दुर्गा बाई का खिताब

राज्य स्तरीय महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 12 फरवरी को टिकरापारा रायपुर में मां शीतला अखाड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में जिला सिद्ध पीठ गिरजा बंध हनुमान मंदिर अखाड़ा रतनपुर की बेटियों ने दो टाइटल जीती.

सर्वप्रथम पावनी यादव ने 58 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में बस्तर, दुर्ग, रायपुर के पहलवान को हराकर छत्तीसगढ़ शेरनी की खिताब जीती उसके पश्चात 43 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में अस्मिता गायकवाड ने रायपुर बस्तर दुर्ग की पहलवान को हराकर छत्तीसगढ़ दुर्गा बाई की खिताब जीती. 49 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में छत्तीसगढ़ रानी वीरांगना की किताब के लिए उमा केवट द्वितीय स्थान पर और जागृति केवट तीसरे स्थान पर रही.

पहलवानो ने दो टाइटल सहित चार पदक जीते. इस दौरान राष्ट्रीय कुश्ती कोच सागर धीवर उपस्थित रहे. इस अवसर पर सिद्ध पीठ गिरजाबंध श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा रतनपुर के संरक्षक महंत श्री तारकेश्वर पुरी जी महाराज, अतुल मिश्रा, गजेंद्र दुबे, बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा, शंकर राव मराठा, उस्ताद विनोद सारथी, बद्री प्रसाद साहू, रामकुमार निर्मलकर, कन्हैया कहरा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेश पटेल, राजीव मिश्रा आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author