Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK नेशनल फिन स्विमिंग में सिल्वर मेडल विजेता आरव का शहर पहुँचने पर हुआ स्वागत

पांचवी फिन स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप मंगलोर में आयोजित हुआ था. जिसमें आरव शर्मा ने 50 मीटर और 100 मी बाई फिंस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया. इनके बिलासपुर लौटने पर रेलवे तरणताल में आरव शर्मा का भव्य स्वागत किया गया.आरव हेमंत परिहार, संतोष पाल एवं शंकर पाण्डेय से प्रशिक्षण प्राप्त कर सन 2020 से राज्य स्तरीय स्पर्धाओ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहें है.

अर्पित धारा ने राष्ट्रीय फिन स्विमिंग में 50 मीटर और 100 मीटर में फाइनल क्वालीफाई किया और अभय प्रकाश साहू जो कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तैराकी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किये उनका भी इस अवसर पर सम्मान किया गया. प्रशिक्षकों का भी साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया.

स्वागत समारोह में अमरनाथ सिंह, अनिल कुमार, बीएस यादव, पीके तिवारी, टी रमेश अतिथि के रूप में मौजूद थे. इस अवसर पर नीरज पलेरिया, सुशील सिंह, अरूप धारा, सागर सिंह परिहार, आयुष राय, दिनेश सिंह, विनय सिंह, आदित्य मिश्रा, अजय साहू, रोहन, सुनीता सिंह, रमा सिंह, मनीषा पलेरिया, सोनू सिंह, पूनम पांडे, मुनमुन घोष, गीता नायडू, प्रियंका सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *