Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का न्यायधानी में आज हुआ आगाज

स्थानीय डीपी विप्र महाविद्यालय में 27 एव 28 दिसंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है. जिसमे पूरे प्रदेश से 515 खिलाड़ी छात्र छात्राएं भाग ले रहे है.प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग के 5 वर्ष से लेकर 21+ एज ग्रुप के छात्र छात्राओं के रूप में आयोजित हो रहा है.

आयोजन के प्रथम दिन तीन सत्रों में विभाजित था जिसके प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला, अध्यक्षता महेश दुबे टाटा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह, अमरनाथ सिंह, हेमंत परिहार, आलोक शर्मा, अजय यादव, प्रदीप यादव, अख्तर खान उपस्थित थे.

आयोजन के दूसरे के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अभय नारायण राय, मनीष श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, आशीष मौर्य, उमेश मौर्य, सौरभ राय, रूपेंद्र ठाकुर मौजूद थे. दिन के तीसरे एवं अंतिम सत्र में अतिथि के रूप में सुनील गुप्ता, महेंद्र गंगोत्री, रविन्द्र सिंह, रंगा नादम, किरण चावला उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने शानदार आयोजन के लिए राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता के मुख्य आयोजनकर्ता व कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के महासचिव अविनाश सेठी की प्रशंशा की.

आज प्रथम दिवस के फाइट में बिलासपुर संभाग का दबदबा बना रहा. आज के परिणाम के रूप में सब जूनियर बॉयज 5 वर्ष 25kg गोल्ड छत्रपाल गढेवाल सिल्वर शुभम कुमार,सब जूनियर बॉयज 7 वर्ष 20kg गोल्ड अवि कुमार,सिल्वर प्रांजल,ब्रॉन्ज आदविक, सब जूनियर बॉयज 7 वर्ष 25kg गोल्ड आरव,सिल्वर अथर्व पटेल,ब्रॉन्ज अयांश द्विवेदी,सब जूनियर बॉयज 7 वर्ष -30kg गोल्ड अनय दास, सिल्वर आर्यन साहू,सब जूनियर बॉयज 9 वर्ष -25kg गोल्ड राम जायसवाल, सिल्वर अभिनव,ब्रॉन्ज ऋत्विक ब्रॉन्ज अमन दोडवानी, 4th चिरायु नेताम,5th मोब्बासिर राजा, सब जूनियर बॉयज 9 वर्ष -30kg गोल्ड सारस सिंह, सिल्वर युवान कुरे, ब्रॉन्ज पंकज सिंह, ब्रॉन्ज श्रीजेश कुमार निर्मलकर, 4th अनुराग मंडावी, 5th तन्मय प्रधान, सब जूनियर बॉयज 9 वर्ष -35kg गोल्ड मयूख पॉल, सिल्वर प्रणय घृतलहरे ने जीता.

मंच का संचालन सुशील मिश्रा ने किया. टूर्नामेंट ऑफिशियल के रूप में सुशील चंद्रा अध्यक्ष कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, तापस बोस, अशोक वर्मा, प्रतीक सोनी, नीतू सिंह, संयुक्ता दास, मनोज यादव, ठाकुर कर्ण सिंह, फिजा बानो, अमन नामदेव और भुवन भैना, तनिष्क यादव, देवेंद्र यादव, याशु गबेल, अभिलाष नामदेव, राज किरण उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *