दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप व चयन प्रतियोगिता का आयोजन रेड डायमंड स्पोर्ट अकादमी में आज संपन्न हुआ. जिसमें लगभग 80 बालक बालिकाओं ने अंडर -19 एवं सीनियर वर्ग में भाग लिया.
अंडर-19 बालिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अन्वेषा शर्मा ने आरना श्रीवास्तव को 13 15, 15 7, 15 4, एवं देविका खत्री को 11 15, 15 11, 15 4 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया.

पुरुष वर्ग में तुषार केशरवानी ने बराबरी मुकाबले में आर्यन सिंह को हराकर सीनियर चैंपियनशिप एवं अंडर -19 में आर्यन सिंह ने अथर्व गंभीर को हराते हुए जिला चैंपियन का खिताब जीता.
आज के फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि शहर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय एवं वेस्ट जोन प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की आशा जताई.

इस अवसर पर संघ के सचिव श्री चंद्राकर, अध्यक्ष अरविंद गोयल एवं उपाध्यक्ष मनीष उभरानी, वरिष्ठ कोच कमल राय, गुरदीप सिंह, आयुष राय, हेम पाण्डेय, जावेद अली, सुश्री दिव्या सिंह, श्रीमती भारती, संजय दुबे, सुनील वर्मा, वी चम्पा आदि उपस्थित रहे.


